top of page

स्वच्छ भारत अभियान कैलेंडर का प्रकाशन, कैबिनेट मंत्री आशीष शेलार के हाथों संपन्न

31 December 2024


मुंबई: महाराष्ट्र राज्य में स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत बनाए गए विशेष कैलेंडर का विमोचन कैबिनेट मंत्री और मुंबई भाजपा अध्यक्ष श्री आशीष शेलार जी के हाथों हुआ। यह कार्यक्रम भाजपा वार्ड 151 अध्यक्ष नित्यगजेंद्रन (अण्णा) नाडर के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मथाडी जनरल कामगार संघ के अध्यक्ष जीतेंद्र राऊत, छगन मोर्या, और अन्य प्रमुख नेता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में श्री शेलार ने स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं की सराहना की और समाज को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया।

आशीर्वाद व शुभकामनाओं का आदान-प्रदान

साल 2024 के अंतिम दिन भाजपा वार्ड 151 के अध्यक्ष नित्यगजेंद्रन (अण्णा) नाडर ने कैबिनेट मंत्री श्री आशीष शेलार जी से मुलाकात की और उनके मार्गदर्शन व आशीर्वाद से प्रेरणा प्राप्त की। इस अवसर पर उन्होंने मंत्रीजी को आने वाले साल के लिए शुभकामनाएं दीं और भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का वादा किया।

कार्यक्रम में मुकेश यादव, छगन मौर्या, अशोक होलानी, ईश्वर गुप्ता, बळीराम कांबळे, उर्मिला शर्मा, और रीना गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इस आयोजन ने स्वच्छ भारत अभियान के उद्देश्यों को मजबूत करते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया।

bottom of page